शिकायत के बाद जांच हुई,कार्यवाही के लिए महीने भर का इंतजार,कब होगी कार्यवाही?

जबलपुर/सिहोरा :जब कोई परेसान होता है या किसी के साथ गलत होता तो व्यक्ति को यह उम्मीद रहती है की अभी में शिकायत करूंगा तो न्याय के साथ नियम विरुद्ध करने वाले के खिलाफ प्रशासन कार्यवाही करेगा ।लेकिन जबलपुर के सिहोरा में ऐसा एक मामला है जिसकी शिकायत लगभग 25 दिन पहले की गई थी शिकायत के बाद बकायदा अधिकारियों ने जांच भी की लेकिन शिकायत कर्ता को आज तक यह पता नहीँ चला की उसकी शिकायत पर क्या कार्यवाही की गई ? मामला दरसअल यूरिया खाद को अधिक दाम पर बेचे जाने का है,3 सितंबर के दिन एक युवक ने एक निजी दुकान दार पर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी की दुकानदार द्वारा युरिया को अधिक दाम में देने के साथ उसे यह कहते हुए दुकान से निकल जाने को कहा की युरिया तक 300 रुपये के रेट पर ही देंगे तुम्हे जहाँ शिकायत करना हो कर दो।उसके बाद व्हाट्सएप के माध्यम से युवक द्वारा एक लिखित शिकायत एसडीएम सिहोरा नायब तहसीलदार को दी गई थी साथ ही कृषि विभाग को दूरभाष के माध्यम से शिकायत दी गई थी जिसपर एसडीएम के निर्देश पर दूसरे दिन ही नायब तहसीलदार सुमित गुप्ता और कृषि विभाग से वरिस्ठ कृषि विस्तार अधिकारी जे एस राठौर मौके पर पहुँचे और जांच की लेकिन जांच होने के लगभग महीने बीतने को हैं कार्यवाही का कुछ पता जता नहीं ।
कब होगी कार्यवाही पता नहीँ ?
हलाकि कुछ दिन पूर्व कृषि विभाग की एसडीओ मनीषा सिंह से हमारे द्वारा कार्यवाही के सबंध में दूरभाष से बात की गई तो उनका कहना था की जांच कर फाइल आगे डीडी ऑफिस भिजवा दी गई है जब वहाँ से निर्देश आएंगे तो कार्यवाही की जायेगी, तो वहीं इस सबंध में सिहोरा एसडीएम से दूरभाष पर सम्पर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीँ हो सका।
यह है मामला
मामला सिहोरा के खितौला रेलवे फाटक समीप स्तिथ सिद्धि विनायक ट्रेडर्स का है,जहाँ पर 3 सितंबर 2026 के दिन बंधा निवासी सौरभ यादव खाद लेने पहुँचा तो दुकानदार द्वारा अधिक रेट पर युरिया खाद देने के अलावा सौरभ और उसके साथियों के साथ गलत बर्ताव किया गया,सौरभ का कहना है की उसने बुधवार के दिन अपने पिता रमेश यादव के नाम से ई टोकन के माध्यम से 4 बोरी यूरिया और 3 बोरी राखड़ बुक की थी और गुरुवार के दिन जब वह शाम 5 बजे के लगभग खितौला रेलवे फाटक समीप स्तिथ सिद्धि विनायक ट्रेडर्स खाद लेने पहुँचा तो दुकानदार द्वारा यूरिया 300 रुपये प्रति बोरी के दाम पर देने की बात कही गई इस बात का जब सौरभ ने विरोध किया तो दुकानदार भड़क गया,इतना ही नहीँ सौरभ ने युरिया के सरकारी रेट जो की लभगग 266 रुपये है दुकानदार को बताते हुए सरकारी रेट पर यूरिया खाद देने की मांग की तो इतने में दुकानदार भड़क गया और सौरभ और उसके साथियों को धमकाते हुए बोला कि यूरिया तो 300 रुपये के रेट पर ही देंगे तुम्हे जहाँ शिकायत करना हो कर दो कहते हुए बेइज्जती कर दुकान से भगाने लगा,इस दौरान सौरभ ने अपने रिश्तेदार के गूगल पे से 4 बोरी यूरिया खाद के 1200 रुपये का ऑनलाइन भुगतान कर यूरिया खरीदी।तो वहीं सौरभ यादव द्वारा ज्यादा रेट पर यूरिया बेचने और उसके साथ दुकानदार द्वारा बेइज्जती करने की शिकायत सिहोरा एसडीएम को की थी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














