नामांतरण के बदले पटवारी ने मांगी थी 5 हजार रुपये की रिश्वत,2 हज़ार रुपये लेते हुए ईओडब्ल्यू ने किया ट्रैप

जबलपुर: घूसखोरी के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं,सवाल यह है की क्या ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त की कार्यवाही का डर घूसखोरों को नहीं रहता ? ताजा मामला जबलपुर का है जहाँ पर पटवारी द्वारा दुकान के नामांतरण के बदले 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी तो वहीं 2 हज़ार रुपये लेते हुए पटवारी को ईओडब्ल्यू ने ट्रैप कर लिया।
दुकान का नामांतरण करने माँगी थी 5 हज़ार रुपये रिश्वत
बताया जा रहा है की प्रार्थी शरद विश्वकर्मा निवासी कटंगी, जिला जबलपुर द्वारा आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर को एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया था कि आवेदक की मां श्रीमति राधा विश्वकर्मा के द्वारा ग्रीन सिटी माढ़ोताल जबलपुर स्थित एक दुकान क्रय की गई थी जिसके नामांतरण के लिये मनोज बघेल पटवारी द्वारा 5,000/-रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है।ईओडब्ल्यू द्वारा शिकायत का सत्यापन करने पर रिश्वत की मांग सही पाई गई। ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने आज 1 अकटूबर को आरोपी पटवारी को कृषि उपज मंडी, जबलपुर में 2.000/- रुपये की रिश्वत लेते हुये रगें हाथ दबोच लिया।वहीं आरोपी मनोज बघेल पटवारी तहसील कार्यालय आधारताल, जबलपुर के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम संशोधित 2018 की धारा 7 (ए) के तहत अपराध दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














