लव जेहाद पर सख्त कानून बनाये सरकार,जय महाकाल संघ ने सौपा ज्ञापन

जबलपुर:लव जेहाद पर सरकार से सख्त कानून बनाये जाने की मांग करते हुए जय महाकाल संघ ने मांग की है की होटलों और रिसार्टो पर आई.डी. चैक कर छापा मार कार्यवाही की जाये,आरोप है की होटल और रिसोर्ट लव जेहाद और अय्याशी का अड्डा बन गए हैं।
सौपा ज्ञापन
एएसपी सूर्यकांत शर्मा को जय महाकाल संघ अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा ज्ञापन सौपा गया,इस दौरान जय महाकाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में कुत्सित मानसिकता रखने वाले कुछ मुस्लिम जेहादी मानसिकता के मुस्लिम युवकों तथा युवतियों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक हिन्दू समाज की बेटियों – चाहे वे अविवाहित, विवाहित, विधवा, तलाकशुदा अथवा नाबालिग स्कूली बच्चियां हों – को प्रेमजाल में फंसाकर हिन्दू धर्म से विमुख करने एवं लव जेहाद की घटनाएं बड़े पैमाने* पर सामने आ रही हैं *इस गंभीर मुद्दे पर महिला शक्ति महासंघ की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती राधा तिवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक सचेतक पत्र अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा को सौंपा* और कार्रवाई की मांग की। जिसमें विशेष रूप से *जबलपुर गौर स्थित सेंट एलॉयसिस स्कूल के कथित प्रकरण* में एक नाबालिग हिन्दू छात्रा को उसके मुस्लिम शिक्षक द्वारा बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित करने का आरोप सामने आया है। इस प्रकरण में संबंधित शिक्षक के साथ-साथ उसके संपर्कों / परिजनों की भूमिका की भी निष्पक्ष एवं गहन जांच आवश्यक है।हिन्दू समाज अपनी बेटियों की सुरक्षा हेतु सतर्क है परंतु शासन स्तर पर भी ठोस व्यवस्था आवश्यक है ऐसे जेहादी मानसिकता के मुस्लिम युवकों एवं युवतियों पर भी कार्रवाई की जाए।
जय महाकाल संघ एवं अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल की मांग
1. सभी शासकीय एवं अशासकीय विभागों, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन सख्ती से किया जावे।
2. प्रत्येक कार्यालय, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं थाने में *शिकायत पेटी* आवश्यक रूप से लगाई जावे।
3. ऐसी घटनाओं की सूचना हेतु *स्थानीय स्तर, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर टोल फ्री नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर* जारी किया जावे, जिसमें शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जावे।
4. दोषियों पर म.प्र. धर्म स्वतंत्रता अधिनियम एवं लव जेहाद व साजिश रचने व अन्य कठोर धाराओं में त्वरित कार्रवाई की जावे।
5. होटलों में भी आई डी चैक की जाए और जो ऐसे अपराध को बढ़ावा देते हैं और अय्याशी और लव जेहाद का अड्डा बन गये हैं।ऐसे होटलों और रिसार्टो पर भी प्रतिबंध लगाया जाए और इन पर कड़ाई से कार्रवाई की जाए।मांग है कि हिन्दू बेटियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस विषय पर ठोस कदम उठाएं तथा ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया रामकृष्ण तिवारी, नीलू सोनकर,श्रीमती राधा तिवारी, नीलू स्वामी,माया सिंह ठाकुर, मीनू पिल्ले, पूनम बावरिया, सुमित यादव,रोशन गौतेल, पप्पू राव, विकास सराठे, विकास भरद्वाज, जयराज पिल्ले, राजकुमार यादव, संदीप यादव, नितिन नामदेव,शिवा मानकर, मनीष वैज्ञानिक, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।जिसकी एक प्रतिलिपि जबलपुर कलेक्टर को भी भेजी जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














