जबलपुर जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 05 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 05 अधिकारी/कर्मचारियों को  दिनॉक 30-09-2026 की शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक  शुभेच्छानंद पाठक पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस लाईन जबलपुर संबद्ध, उप निरीक्षक  उषा विश्वकर्मा थाना गोहलपुर, सहायक उप निरीक्षक  तीरथ प्रसाद गौतम थाना गोहलपुर, सहायक उप निरीक्षक  अजीत सिंह मसराम पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक  रमेश कुमार त्रिपाठी थाना बरेला को पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), द्वारा रक्षित निरीक्षक  जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर सेवानिर्वत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियो के परिजन उपस्थित रहे।

37 से 43 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार और रही बेदाग

वहीं इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.),ने कहा कि आप सभी कीे 37 से 43 साल तक की सेवा अवधी शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें