चरनोई भूमि पर भूमाफियाओं की नजर,अतिक्रमण हटाने की मांग करते हुए सौपा ज्ञापन

इस ख़बर को शेयर करें

छिंदवाड़ा ब्यूरो :सामाजिक कार्यकर्ता भगवान दिन साहू ने माननीय मुख्यमंत्री ,मुख्य सचिव मप्र और नगरीय प्रशासन मंत्रालय के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर खजरी की चरनोई भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाने की माग करते हुए ज्ञापन सौपा,सोंपे गए ज्ञापन के अनुसार केंद्र सरकार और राज्य सरकार पशु सवर्धन पर सराहनीय कार्य कर रही है । गो रक्षा के लिए बड़ी बड़ी गोशालाओं का निर्माण कर उन्हें अनुदान भी दिया जा रहा है । पूरे राज्य में यह सेवा कार्य अनवरत जारी है । सरकार इसके लिए साधुवाद की पात्र है । गायों की रक्षा हेतु सरकार ने ग्रामो में कुछ जमीन आबंटित कर रखी है जिसे चरनोई भूमि कहा जाता हैं । इस भूमि पर कृषक या पशुपालक अपनी अपनी गायो को धुमा फिराकर ले आता हैं । जहां गायो को घास चरने का और घूमने का अवसर मिल जाता हैं । जो पशु के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक भी है ।

सड़क पर पशु

वहीँ अतिक्रमण निर्माण के कारण पशु सड़क पर नजर आते है जिससे हर समय वाहन दुर्घटना का डर बना रहता है । आसपास के रहवासियों की यह बड़ी समस्या है । खजरी ग्राम ( जामुंझिरी ) में राजस्व रिकार्ड अनुसार खसरा न 284 जो लगभग 5 एकड़ भूमि है। जो चरनोई भूमि के नाम पर दर्ज है । इस भूमि पर भूमाफियाओ की नजर है । इस भूमि पर पक्के मकान बना कर क्रय किये जा रहे है । इस चरनोई भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने की कृपा करें । छेत्र के हजारों पशुओ पर दया होगी ।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें