अंश सोनी का राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में चयन

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : तहसील अंतर्गत शासकीय ठाकुर बुद्ध सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेवरी के प्रतिभावान विद्यार्थी अंश सोनी पिता संतोष कुमार सोनी का राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंश सोनी के चयन से विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।अंश सोनी की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी सच्चिदानंद पांडेय,जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप डांगीवाला,प्राचार्य राजेश कुमार सोनी,विकासखंड नोडल खेल प्रभारी अमर सिंह पटेल,जिला नोडल खेल प्रभारी प्रमोद डेहरिया,राकेश विश्वकर्मा,रामकुमार पटेल एवं सौरभ सिंह राजपूत ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी एवं समस्त स्टॉफ ने भी अंश सोनी तथा खेल प्रभारी महेंद्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय से होनहार खिलाड़ी का चयन विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करेगा।विद्यालय परिवार ने अंश सोनी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिता में सफलता की कामना की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें