जबलपुर में जेल बंदियों के तनावमुक्त जीवन शैली प्रबंधन विषय पर आयोजित किया गया विधिक साक्षरता शिविर 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,न्यायमूर्ति  विवेक रूसिया कार्यपालक अध्यक्ष, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर 26 सितम्‍बर को केंद्रीय जेल जबलपुर में जेल बंदियों के तनावमुक्त जीवन शैली प्रबंधन विषय पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।उक्त शिविर में मुख्य वक्ता इस्कॉन उज्जैन के उपाध्यक्ष वाय. एश. बृजेंद्र कृष्ण दास ने अपने आध्यात्मिक जीवन के अनुभवों के साथ बताया कि- तनाव हमें विषयों में उलझकर नकारात्मक विचार की तरफ ले जाता है, परिस्थिति हमेशा बदलती रहती है, इसलिए हमे शांत मन, धैर्य रखते हुए समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश करना चाहिए जिससे तनाव कम हो और हम सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपना जीवन जिए।इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्री कृष्णमूर्ति मिश्रा के द्वारा कहा कि- मानव जीवन अनमोल है, इसलिए हमें अपने स्वार्थ को त्याग कर केवल परजन हिताय और परजन सुखाय की आदत अपनाते हुए मानव सेवा ही माधव सेवा है के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए अपना जीवन शांति पूर्ण तरीके से जीना चाहिए।इस अवसर पर  शक्ति वर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर,  मंजुल सिंह, जिला रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट, जिला विधिक सहायता अधिकारी  भगवत दयाल दीक्षित, प्रदीप ठाकुर, जितेंद्र ध्रुवे, जेल अधिकारी उपस्थित रहे।जेलर मदन कमलेश ने जेल बंदियों को दी जा रही धार्मिक सुविधाओं व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी तथा समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें