कलेक्टर ने सुनी 63 आवेदकों की समस्याएं,ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : किसी के हाथ में आवेदन था, तो किसी की आंखों में अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद। कोई इस भरोसे के साथ शिविर में पहुंचा था कि उसकी बात सुनी जाएगी, तो कोई लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की आस लेकर आया था। स्लीमनाबाद में आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के जनसंवाद शिविर में गुरुवार को ऐसा ही आत्मीय और भरोसे से भरा माहौल नजर आया।कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं गंभीरता एवं धैर्यपूर्वक सुनीं। शिविर में 63 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

हर आवेदक की बात सुनी, समाधान की राह बताई 

जनसंवाद शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर ग्रामीण पहुंचे। कलेक्टर श्री तिवारी ने आवेदकों की बात पूरे धैर्य से सुना और संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय-सीमा में संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों की समस्याओं को केवल आवेदन तक सीमित न रखते हुए उनके समाधान की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।

शिविर से निकलते समय भी ग्रामीणों से पूछा—कोई समस्या तो नहीं

कलेक्टर का ग्रामीणों के प्रति संवाद, शिविर समाप्त होने के साथ खत्म नहीं हुआ। शिविर से निकलते समय भी उन्होंने ग्रामीणों के बीच रुककर उनकी समस्याएं पूछीं और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। यह आत्मीय संवाद ग्रामीणों के बीच प्रशासन के प्रति विश्वास और अपनी बात सीधे रखने का भरोसा मजबूत करता नजर आया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री श्लोक वायकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें