तालो मै कैद कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्लीमनाबाद,पशु पालक हो रहे परेशान,पशुओं को नहीं मिलता उपचार

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :ग्रामीण अंचलो मै पशुओं का उपचार हो सके इसके लिए सरकार द्वारा गाँवों मै पशु ओषधालय खोले गये है!लेकिन कर्मचारियों के अभाव मै यें पशु ओषधालय व कृत्रिम गर्भाधान केंद्र महज दिखावा बनकर रह गये है!ताज़ा मामला बहोरीबंद विकासखंड अंतर्गत संचालित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्लीमनाबाद का सामने आया है!जहाँ मंगलवार को कोई अवकाश नहीं था उसके वाबजूद कृत्रिम गर्भाधान केंद्र नहीं खुला!जिस कारण आसपास के ग्रामीण अंचलो से पशु पालक अपने मवेशियों को दवाये लेने आये, लेकिन उपचार का लाभ नहीं मिला!कृत्रिम गर्भाधान केंद्र मै पदस्थ चिकित्सक बिना किसी अवकाश के मंगलवार को छुट्टी पर रही!जिस कारण पशु ओषधालय भवन महज दिखावा बनकर रह गया है!बरसात का मौसम चल रहा है!
वर्षा मौसम मै पशुओं को गलघोंटू नामक रोग हो जाता है! जिससे पशुओ को सांस लेने और चारा खाने में तकलीफ़ होती है।वही इसका उपचार पशु अस्पतालो में उपलब्ध होता है।
पशु चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है!जिस कारण पशुपालन की ओर जो रूचि प्रदेश की राज्य सरकार दिखा रही है उसमें विभागीय अधिकारी पलीता लगा रहे है!
इनका कहना है – डॉ नीता मनोचा उपसंचालक पशु विभाग कृत्रिम गर्भाधान केंद्र स्लीमनाबाद मंगलवार को बंद क्यों रहा है!इसकी जानकारी ली जायेगी ओर संबंधित पदस्थ पशु चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया जायेगा!
पदीय दायित्वों के निर्वहन पर लाफ़रवाही नहीं चलेगी नहीं तों कार्रवाई की जायेगी!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














