चमका रहे थे नकली पिस्टल और चाकू,चलती कार में शस्त्र प्रदर्शन करना पड़ा भारी

जबलपुर,:चलती कार में शस्त्र प्रदर्शन का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपी युवक के विरूद्ध की कार्यवाही की है,बताया जा रहा है की वायरल वीडियो/रील मे चाकू तथा नकली पटाखे फोडने वाली पिस्टल भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है,
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर अंतर्गत मार्ग पर चलते समय कार चालक युवक द्वारा कार की खिडकी से शस्त्र निकालकर प्रदर्शित करने का वीडियो/रील सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जबलपुर सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियेां को संज्ञान मे लाया गया।थाना प्रभारी अधारताल विपिन ताम्रकार ने बताया कि युवक द्वारा चलती कार में किये गये शस्त्र प्रदर्शन मे उपयोग में लायी गयी कार के नम्बर के आधार पर पतासाजी करने पर कार के मालिक से सम्पर्क करने पर उक्त कार के मालिक ने वीडियो/रील मे चिन्हित युवक की पहचान अपने बेटे के दोस्त अमन सचदेवा निवासी आलोक नगर के रूप में की।
टीम द्वारा तलाश करते हुये अधारताल मेन रोड मे दबिश देते हुये अमन सचदेवा उम्र 18 वर्ष को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर अमन सचदेवा ने अपने दोस्त की कार को चलाते हुये दिवाली मे पटाखा फोडने वाली पिस्टल का प्रदर्शन करना स्वीकार करते हुये बताया कि उसने एक राहगीर व्यक्ति से 1200/- में एक बटनदार धारदार चाकू खरीदा था, तथा वीडियो/रील दिवाली के दौरान टिकिया (पटाखे) फोड़ने वाली नकली पिस्तौल का प्रदर्शन किया था।आरोपी के कब्जे से रील में प्रयुक्त बटनदार धारदार चाकू तथा पटाखा फोड़ने वाली नकली पिस्तौल को जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका- त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को तलाश कर पकडने में उप निरीक्षक केसरी नंदन राय, प्रधन आरक्षक विनोद शर्मा, सुधीर ठाकुर, आरक्षक महेश कहार, अजय दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















