चलती कार में युवकों को स्टंट करना पड़ा भारी

जबलपुर:चलती कार मे युवकों द्वारा स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार चालक के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सोशल नेटवकिंग साईट्स पर निगाह रखने हेतु सोशल मीडिया सेल का गठन किया गया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा जबलपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल जबलपुर से सम्बंधित गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखी जा रही है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर अंतर्गत मार्ग पर चलते समय 2 कारों की खिडकियों से निकलते हुये स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर जबलपुर सोशल मीडिया सेल की टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियेां को संज्ञान मे लाया गया।थाना प्रभारी माढोताल वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा चलती कार में किये गये स्टंट मे उपयोग में लायी गयी कार के नम्बर के आधार पर पतासाजी करने पर कार क्रमांक एमपी 20 सीई 6620 के मालिक से सम्पर्क करने पर उक्त कार पूर्व मे साहिल गोस्वामी को बेच देने की जानकारी प्राप्त होने पर पतासाजी करते हुये साहिल गोस्वामी उम्र 20 वर्ष निवासी स्नेहनगर पटेल मोहल्ला यादव कालोनी को पकडा जाकर पूछताछ करने पर साहिल ने उक्त कार को 1 वर्ष पूर्व खरीदना तथा 2 दिन पूर्व जीरो डिग्री के पास उक्त कार में अपने दोस्तों को बैठाकर कार चलाना तथा चलकी कार मे दोस्तों द्वारा स्टंट करना स्वीकार किया।कार चालक साहिल गोस्वामी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये 3500 रूपये का चालान किया गया तथा साहिल गोस्वामी को दुबारा मार्ग पर चलती गाड़ी मे कभी भी किसी प्रकार का स्टंट करते हुये नियमों को उल्लंघन न करने की समझाईश दी गयी।साहिल गोस्वामी द्वारा दुबारा इस प्रकार का कृत्य न करने तथा हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका- त्वरित कार्यवाही करते हुये वाहन चालक को तलाश कर पकडने में प्रधान आरक्षक लालजी, प्रतीक बागरी, आरक्षक श्रावण, विनय की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















