10 किलो 168 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:क्राईम ब्रांच और मदनमहल पुलिस ने सँयुक्त कार्यवाही करते हुए गाँजा तस्करी में लिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 10 किलो 168 ग्राम गांजा व एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुए कार्यवाही की है।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़ (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अखिलेश गौर, डीएसपी क्राईम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना मदनमहल की टीम द्वारा 10 किलो 168 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को रंगे हाथ पकडा गया है।
यह है मामला
थाना प्रभारी मदनमहल उमेश यादव ने बताया कि में दिनांक 12/09/26 की रात्रि में क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि मॉडल रोड लॉयड गैलरी के सामने एक व्यक्ति बस से उतरा है जिसके पास नीले रंग तथा हरे रंग का बैग है संधिग्ध प्रतीत हो रहा है सूचना पर क्राईम ब्रांच व थाना मदनमहल की टीम द्वारा मॉडल रोड लॉयड गैलरी के पास दबिश देते हुये संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम रवि कुमार पिता बबन ओझा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम इस्माईलपुर थाना मेंहदिया जिला अरवर बिहार वर्तमान पता बस स्टेण्ड के पास झारसुगड़ा जिला झारसुगडा उड़ीसा बताया जिसके कब्जे में रखे दोनों बैगों की तलाशी लेने पर हरे रंग के बैग में 5 पैकेट तथा नीले रंग के बैग में 5 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 10 किलो 168 ग्राम गांजा कीमती लगभग 5 लाख 8 हजार 400 रूपये का होना पाया गया उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर पाटन रोड जबलपुर के पास रहने वाले गांव के निवासी मलखान नाम के व्यक्ति के साथ बस में आना तथा तीन पत्ती बस स्टेण्ड मेें मिलने की कहकर बस से कुछ दूर पहले उतर जाना बताया व गांजा के संबंध में पूर्ण जानकारी मलखान को होना बताया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो 168 ग्राम गांजा व 1 एण्ड्रायड मोबाइल तथा बैंग जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक गोविन्द राय तथा चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक जगन्नाथ यादव, प्रधान आरक्षक नवीन झारिया, आरक्षक लक्ष्मी, दीपक, अभिषेक, आयुष एवं सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, आरक्षक शशांक तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















