झिंगरई के भीटा कला में स्कूल के मैदान में गंदगी, जहरीले जीव जंतुओं का खतरा,सात साल से बन रही आंगनवाड़ी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/मझौली:मझौली जनपद अन्तर्ग आने वाली ग्राम पंचायत झिंगरई के ग्राम भीटा कला की शासकीय  प्राथमिक शाला के मैदान में गंदगी के साथ जहरीले जीव जंतुओं का खतरा मंडराता रहता है,वहीं स्कूल के सामने सात साल से  आंगनवाड़ी का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है लेकिन अभी तक आंगनवाड़ी की बिल्डिंग अधूरी है,इसी आंगनवाड़ी के कमरे में रसूखदारों ने यूरिया खाद रखकर कब्जा कर रखा है,ग्रामीणों की मांग है की स्कूल के चारों तरफ बाउंड्री बनाकर स्कूल मैदान की स्तिथि को सुधारा जाये साथ ही आंगनवाड़ी भवन का कार्य जल्द से जल्द करते हुए आंगनवाड़ी भवन में यूरिया खाद रखकर कब्जा करने वाले पर कार्यवाही की जाये।

क्या कर रही ग्राम पंचायत 

ग्रामीणों की मानें तो आजादी के 79 साल बाद भी भीटा कला के शासकीय स्कूल में बाउंड्री नही बनी है,इतना ही नहीं स्कूल के मैदान में कीचड़ और गंदगी पसरी हुई है जिसके चलते जहरीले जीव जन्तुओ का खतरा बना रहता है,मामला मझोली जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के झिंग रई अन्तर्ग आने वाले भीटा कला ग्राम के सरकारी स्कूल का है,जहाँ पर प्रशासन की अनदेखी के चलते आज स्कूल में पढ़ने वाले नवनिहाल बच्चों के लिए गंदगी और कीचड़ से भरा खेल मैदान है जहाँ पर जहरीले जीव जंतुओं का खतरा मंडराता रहता है,तो वहीं स्कूल के ठीक सामने निर्माणाधीन आंगनवाडी भवन सात साल से बन रहा है लेकिन आज तक नहीँ बन पाया ,लोगों की मानें तो निर्माणाधीन सरकारी आंगनवाड़ी भवन के कमरे को गांव के कुछ लोगों द्वारा यूरिया खाद रख कर निजी उपयोग में लिया जा रहा है,ग्रामीणों की मांग है की स्कूल की जगह को सुरक्षित करते हुए बाउंड्री बनाई जाये और स्कूल के सामने मैदान की साफ सफाई कर समतलीकरण किया जाए साथ ही निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवन का कार्य पूरा करते हुए निजी उपयोग में लेकर यूरिया खाद रखने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।साथ ही ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने कहा की ये सब जानते हुए भी पंचायत ने सिर्फ पत्राचार करके इतिश्री कर ली ।

इनका कहना है,

वहीं सरपँच प्रगति दीवान का कहना है की स्कूल के बाउंड्री निर्माण और स्कूल ग्राउंड के समतलीकरण के लिए पत्राचार किया जा चुका है साथ ही निर्माणाधीन आंगनवाड़ी के लिए भी पत्राचार किया गया था आंगनवाड़ी और स्कूल के कार्य को करने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किये जाएंगे, स्कूल मैदान में कब्जा किया गया जिसे प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द हटवा दिया जाये।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें