बजरंग दल करेगा एसडीओपी कार्यालय का घेराव

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, जिला सिहोरा की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। संगठन द्वारा आरोप लगाया गया है कि हिंदुओं के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार, अवैध गतिविधियों, सट्टा, लव जिहाद तथा बढ़ते रोहिंग्या संबंधी मामलों सहित अनैतिक व्यापार और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे विषयों को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
जारी सूचना के अनुसार, संगठन का कहना है कि संगठन-विरोधी रवैये को लेकर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ अधिकारी के साथ एसडीओपी आदित्य सिंधारिया द्वारा कथित अभद्रता की गई। इन आरोपों के विरोध में सकल हिंदू समाज के साथ मिलकर अर्थी जुलूस निकालते हुए एसडीओपी कार्यालय का घेराव करने की बात कही गई है।संगठन ने यह भी बताया है कि प्रदर्शन के दौरान श्रीमान मुख्यमंत्री/गृह मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। कार्यक्रम की तिथि 12 सितंबर 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है तथा समय दोपहर 1 बजे बताया गया है।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें