सामुदायिक भवन का ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ,ग्राम पंचायत नें बना दिया कबाड़खाना

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : ग्रामीण अंचलो मे वैवाहिक, धार्मिक व अन्य समारोह कार्यक्रमों के लिए सरकार के द्वारा सामुदायिक भवनो का निर्माण कराया जा रहा है!लेकिन ग्राम पंचायत स्तरों पर ग्रामीणों को सामुदायिक भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है!ग्राम पंचायत स्वयं उस भवन का निजी उपयोग कर रही है!ताज़ा मामला बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद का सामने आया है!जहाँ बहोरीबंद चौराहे पर स्वच्छता परिसर के बाजू से बने सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा कबाड़खाना बना दिया गया है!पूरे सामुदायिक भवन मे सीमेंट, लोहा, सेटिंग रखी गईं है साथ मिक्सर मशीन भी!जिससे यदि गाँव मे किसी व्यक्ति को किसी कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन की आवश्यकयता पड़ती है तों उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलता है!
पंचो नें कबाड़खाना हटवाने की मांग
गुरुवार को उस समय हलचल मच गईं जब जिला स्तरीय जाँच दल दुकान निर्माण की जाँच करने पहुँचा तों उनके सामने पंचो नें सामुदायिक भवन को कबाड़खाना बनाये जाने की वस्तु स्थिति से अवगत कराया!जिस पर पंचो नें कहा कि ग्राम पंचायत सरपंच पति अपने निजी व्यक्ति पेटी ठेकेदार का पूरा सामान सामुदायिक भवन मे रखवा कर रखें साथ ही भवन की चाबी भी पेटी ठेकेदार को ही सौंपी दी गईं है!ग्राम पंचायत का रोजगार सहायक जो प्रभारी सचिव पहले था वो नियम कायदो को दरकिनार कर सरपंच व पेटी ठेकेदार का सहयोग कर रहा है!साथ ही इसमें उपयंत्री पंकज शुक्ला का भी संरक्षण है!
इसलिए सामुदायिक भवन को कबाड़खाना से मुक्त किया जाये जिससे जिस उद्देश्य को लेकर सामुदायिक भवन बना है उसका लाभ ग्राम वासियों को मिल सके!जिस पर जाँच दल नें कहा यह विषय जनपद सीईओ को अवगत करा दे जिससे वो इसपर कोई एक्शन ले लेंगे!वही मौके पर उपस्थित उपयंत्री पंकज शुक्ला नें कहा कि कल यानि शुक्रवार को सामुदायिक भवन मे जो निर्माण सामग्री रखी है उसको हटवा दिया जायेगा!
इनका कहना है – अभिषेक कुमार जनपद सीईओ
स्लीमनाबाद सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत द्वारा के द्वारा कबाड़खाना बनाया गया है यह मामला प्रकाश मे आया है!
ग्रामीणों का इसका लाभ मिले इसके लिए सचिव व उपयंत्री को आदेशित किया जायेगा कि वो जल्द भवन कबाडखाना से मुक्त कराये!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















