पदोन्नत होने पर लगाया गया तीसरा सितारा

जबलपुर:सूबेदार के पद से पदोन्नत हुये 3 रक्षित निरीक्षकों और उप निरीक्षक के पद से पदोन्नत हुये 8 निरीक्षकों केे कंधों पर आज पुलिस अधीक्षक ने तीसरा सितारा लगाते हुए कहा की मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा है उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें।

प्रमोशन के साथ जिम्मेदारियॉ भी बढी
पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश प्राप्त होने पर आज दिनॉक 19-09-2026 को सूबेदार से रक्षित निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये राहुल सिंह, रूमा तेकाम, रोशनी केशरवानी तथा उप निरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुये निरीक्षक जागृति साहू, सोनल पाण्डे, संगीता चौधरी, आभा दुबे, हेमामल थापा, दीप्ति मरावी, तथा शैलेन्द्र सिंह, दिनेश गौतम को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी की उपस्थिति में बधाई देते हुये कंधों पर तीसरा सितारा लगाया गया ।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा की जिस प्रकार आपने मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुये अपने रिकार्ड को सही बनाये रखा उसी प्रकार अच्छा काम करें, अपना एवं विभाग का नाम रोैशन करें। आप सभी ने पदस्थापना के दौरान मेहनत एंव लगन से अच्छा कार्य किया है, आप सभी का अनुभव आपकी पदोन्नति मे काम आयेगा, प्रमोशन के साथ साथ आपकी जिम्मेदारियॉ भी बढी है, विश्वास है कि आपको जो भी जिम्मेदारी सौपी जायेंगी आप जवाबदारी के साथ निर्वहन करेंगे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















