ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत पति घायल

जबलपुर:ट्रक की टक्कर से पत्नी की मौत हो गई जबकि पति घायल बुरी तरह घायल हो गया सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना पाटन में दिनांक 18/7/26 की शाम मुकेश नाथ उम्र 35 वषर् निवासी ग्राम सागा थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह मजदूरी का काम करता है। घर मे पत्नी अन्तो बाई एवं तीन लडकियां एवं एक लडका है पत्नी अपने मायके आयी हुयी थीं जो आज शहपुरा बाजार करने गयी हुयी थी। जिसे लेने के लिये वह शहपुरा गया था। शहपुरा से पत्नी को अपनी मोटर सायकिल मे बैठाकर सहसन आ रहा था। जैसे ही ठाकुर होटल के आगे शहपुरा पाटन मेन रोड में पहुँचा पीछे से ट्रक का चालक ट्रक तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाकर उसकी मोटर सायकल में पीछे से टक्कर मार दिया जिससे वह और पत्नी अन्तो बाई गाडी सहित रोड पर गिर गए, गिरने से उसे हाथ पैर मे मामूली चोटे आ गयी एवं पत्नी को सिर में चोट आई जो बेहोश हो गयी थी। 108 एम्बूलेंस से पत्नी को इलाज के लिये पाटन अस्पताल लेकर आया। डाक्टर ने पत्नी को चैक कर मृत घोषित कर दिया बताया कि अन्तो बाई उम्र 30 वषर् की मृत्यु हो गयी है। रिपोटर् पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















