तमिलनाडु सरकार के पक्ष विपक्ष पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग ज्ञापन

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा ; सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक एव सामाजिक संगठनों ने महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर तमिलनाडु सरकार पर कार्यवाही की मांग की ज्ञापन में बताया कि 10 मई 2026 को तमिलनाडु में नई सरकार का गठन हुआ । नए मुख्यमंत्री बने विजय थलापति और विपक्ष के नेता बने उदयनिधि स्टालिन । विजय थलापति एक अच्छे फ़िल्म अभिनेता हैं । इन्होंने जब चुनाव लड़ा तो विजय थलापति के नाम से और जब जीत गए तो तुरंत विजय जोसेफ बन गए । यह धर्मांतरण वाले का नया चहेरा है । 10 मई को विजय थलापति का शपथ ग्रहण समारोह होता हैं विधानसभा में प्रस्ताव पारित होता हैं पक्ष विपक्ष कहते है हम लोगो को सनातन संस्कृति को खत्म करना है । यह बात सभी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी प्रसारित की । यह सविधान का घोर अनादर है और देश के 100 करोड़ हिंदुओ के मुंह पर तमाचा है । विचारणीय प्रश्न यह है कि जब राम मंदिर में चोरी का आरोप लगता हैं , तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद में जानवरों की चर्बी , सन्त श्री आशाराम जी बापू पर या अन्य साधु संतों पर छेड़छाड़व का आरोप लगता है ,गौतम खट्टर ने गोवा में एक पूर्व वायसराय के खिलाफ बोला तो सरकार तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तार कर लेती हैं । वही इसके विपरीत कुछ लोग पूरे हिंदुओ को खत्म करने के लिए 10 मिनट का समय मांगते है ,हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे हजार जैसे नारे लगाए जाते है , सनातन संस्कृति को खत्म करने की बात करते है ,लाल किले पर देश के तिरंगे की जगह दूसरा झंडा फहराने पर ,ऐसे कई देशद्रोही कार्य करने पर सरकार मोन्न धारण कर लेती हैं इन पर भी FIR कर तुरंत कार्यवाही क्यो नही की जाती ? दिल्ली के एक इमाम बुखारी है जिनके खिलाफ लगभग 67 गिरफ्तारी वारंट है लेकिन आज तक कोई भी दल की सरकार उसे गिरफ्तार नही कर पाई ,कई पादरियों या बड़े बड़े राजनेताओं पर भी बलात्कार के आरोप लगे उनको न्यायलय तुरंत जमानत देता है । ऐसा सविधान का मजाक सिर्फ अपने देश मे ही क्यो बनाया जाता हैं ? यह सविधान सिर्फ हिंदुओ के शोषण के लिए है ऐसा प्रतीत होता हैं ।फिलहाल तमिलनाडुसरकार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाना 100 करोड़ हिंदुओ की मांग है । ज्ञापन देते समय आधुनिक चिंतक हर्षुल रघुवंशी ,राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू , कामठी विहार कालोनी के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , कुंबी समाज के मार्गदर्शक सुभाष इंगले ,साहू समाज के ओमी साहू ,कलार समाज के बबलू माहोरे ,कुंबी समाज के युवा नेता अंकित ठाकरे ,पवार समाज के प्रमुख हेमराज पटले ,आई टी शेल के प्रभारी भूपेश पहाड़े ,अशोक साहू ( राष्ट्रपति पदक से सम्मानित ) नमो नमो मोर्चा के जिलाध्यक्ष नितिन साहू ओमप्रकाश डहेरिया ,अश्विन पटेल ,गौरीशंकर धारे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














