15 सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए बाबू सीट का कामकाज संभाल रहा कोटवार गिरफ्तार

जबलपुर/सिवनी :बाबू सीट का कामकाज संभाल रहे एक कोटवार को लोकायुक्त ने 1500 रुपये की रिश्व्त लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है,
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदिका रीना ठाकरे निवासी ग्राम सुरेखा खुर्द,पोस्ट – जेवनारा तहसील केवलारी जिला सिवनी का पड़ोसी से वाद विवाद हुआ था। जिस पर थाना उगली में आवेदिका एवं उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध धारा 126(बी), 135(3) बी.एन.एस. के तहत कार्यवाही कर इस्तगासा उप तहसील कार्यालय उगली, तहसील केवलारी जिला सिवनी में पेश किया था। इस केस के संबंध में ग्राम पौड़ी का कोटवार कमलेश तनवीर जो उप तहसील कार्यालय उगली में बाबू का काम करता है द्वारा आवेदिका और उसके परिजनों का केस खत्म करने के बदले में 3000 रुपए की मांग की जा रही थी। आवेदिका द्वारा इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त कार्यालय में की गई। शिकायत सत्यापन पर आरोपी द्वारा 1500 रूपये की मांग करना स्पष्ट पाए जाने पर आज 13 जुलाई को कोटवार कमलेश गनवीर , ग्राम पौड़ी को 1500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।वहीं ट्रेप दल में निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक शशिकला मर्सकोले एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














