शासन की योजनाओं के ऋण वितरण में तेजी लाएं सभी बैंक,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्‍ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति और बैंकों द्वारा दिए जा रहे ऋणों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि वे ऋण वितरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाएं और लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द स्वीकृत करें। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ पहुंचाना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
बैठक के दौरान पीएम स्वनिधि योजना पर चर्चा करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने नगर निगम को प्रो-एक्टिव तरीके से काम करने के निर्देश दिए और बैंकर्स से कहा कि वेंडरों के रुके हुए मामलों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें। इसके अलावा, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, पीएमएफएमई स्कीम, पीएम विश्वकर्मा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसे महत्वपूर्ण विषयों की भी समीक्षा की गई।कलेक्टर श्री सिंह ने अंत्‍यावसायी सहकारी विकास समिति के तहत संचालित संत रविदास योजना और डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना की प्रगति पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों और बैंकर्स को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं में लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि कम है, वहां आपसी समन्वय बढ़ाकर आवेदनों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए।
बैठक में एनिमल हसबेंडरी, आरसेटी और नाबार्ड के माध्यम से होने वाली संभावित ऋण योजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने बैंक के प्रतिनिधि की समस्या सुनकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया कि यदि डॉ भीमराव अंबेडकर में कामधेनु योजना में दस्तावेज उपलब्धता में हितग्राहियों को समस्या आ रही है तो सम्बंधित विभाग का प्रतिनिधि बैंकों में मौजूद रहकर उनकी समस्या का निराकरण कराएं, जिससे ऋण स्वीकृति में आवेदकों को परेशानी ना हो।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें