सजा मंडप,धूमधाम से हुआ तुलसी शालिग्राम विवाहोत्सव, पुरषोत्तम मास के पावन अवसर हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई कमला एकादशी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :पवित्र पुरषोत्तम मास चल रहा है!इसके चलते मंदिरों मे विविध धार्मिक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित हो रहे है!वर्ष भर मे जितने पर्व पड़ते है उन सभी त्यौहारो को इस पुरषोत्तम मास मे मनाने का सिलसिला चल रहा है!गुरुवार को कमला एकादशी के अवसर पर तुलसी शालिग्राम विवाहोत्सव सिंहवाहिनी मंदिर मे मनाया गया!
जहां दीपक जलाकर रोशनी की ओर मंडप बनाकर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर तुलसी-शालिग्राम विवाहोत्सव मनाया गया।कमला एकादशी के पर्व पर स्लीमनाबाद नगर स्थित सिंहवाहिनी रसिक बिहारी जू मंदिर मे धूमधाम के साथ भव्य विवाहोत्सव आयोजन हुआ।
यहां महिला मंडल व पुरषोत्तम मास व्रतधारी महिलाओं ने विशेष आयोजन किया।जहां गन्ने का मंडप सजाया गया।
दिव्य मंडप मैं विराजित कर तुलसी -शालिग्राम जी का विवाह कराया गया।विवाह रस्म की शुरुआत लग्नोत्सव के साथ हुई।
साथ ही हल्दी लगाई गई फिर धूमधाम से गाजे बाजे के साथ बारात निकाली गई।बारात मैं महिलाओं ने नाचते गाते हुए आंनद लिया।फिर पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया।लग्न से लेकर विदाई बारात और विदाई तक रस्म अदा की गई।इस दौरान महिलाओं के मंगलमय विवाह गीत भी गाये गए।पंडित दिलीप पौराणिक ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान बांके बिहारी का पवित्र माह है।पुरषोत्तम मास स्नान और दान का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इससे पाप का नाश होकर सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुरुषोत्तम ( अधिक ) मास के अवसर पर अधिक फल की प्राप्ति हेतु सिंहवाहिनी मंदिर स्लीमनाबाद मे महिला मंडल द्वारा वर्ष भर मे आने वाले सभी उत्सव मनाये जा रहे है!जिसमे शरद पूर्णिमा,दीपावली,भगवान जन्म,हरियाली तीज,अक्षय तृतीया, भगवान का विवाह आदि मनाये जा रहे है! जिसमे मंगल गान के साथ रामायण का आयोजन भी किया जा रहा है!इस दौरान सिंहवाहिनी महिला मंडल की सदस्य उत्तरा दुबे, आभा दुबे,मनोरमा त्रिपाठी, कृष्णा तिवारी, मीना शर्मा,निशा दुबे,सोमवती,उपमा त्रिपाठी,श्यामा,रजनी दुबे,सरिता त्रिपाठी,पूजा दीक्षित, रामसखी,सुनीला गुप्ता, सावित्री ठाकुर, अनुसुईया ,सुधा दुबे सहित अन्य महिलाये सहभागिता कर रही है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















