स्कूलों के खुले ताले, लेकिन 16 से बजेगी स्कूलों मे घंटी

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद ; चालू शैक्षणिक सत्र 2025 में स्कूलों के ताले खुल गए । लेकिन अभी घंटी नहीं बजी हैं। 16 जून से स्कूलों में कक्षाएं शुरू होंगी। शिक्षकों ने पहले दिन स्कूलों में पुस्तकों के वितरण की तैयारी की। प्रवेश के साथ अपनी उपस्थित के लिए सामूहिक रूप से स्कूल में सेल्फी लेकर ऑनलाइन फोटो सबमिट किया।स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार पहली से 12 वीं तक स्कूलों के ताले खुल गए। पहले दिन शिक्षकों ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई कराने के साथ ही टेबल की धूल को हटाया। प्रधान पाठकों और शिक्षकों ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही अपार आइडी आदि पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हायर सेकंडरी स्कूलों में लैब से लेकर स्कूल में सफाई की गई।सांदीपनि स्कूल स्लीमनाबाद में शिक्षकों द्वारा लैब की सफाई की गई। पुस्तक वितरण के लिए शेड तैयार किए गए। इस दौरान कुछ बच्चों ने प्रवेश भी लिए। फील्ड में अधिकारियों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। सबसे अधिक जोर अपार आइडी और प्रवेश पर दिया गया।स्कूल खुलते ही विद्यार्थी अंक सूची के लिए स्कूल पहुंच रहे है ।प्राचार्य डी के ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में बच्चों का प्रवेश शुरू है। इस लिए जो बच्चे अंक सूची नहीं ले गए उन्हें सत्यापित अंक सूची दी जा रही है।

ऑनलाइन भरना होगा उपस्थिति 

स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थित के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है।ऐसे मे शिक्षकों ने सेल्फी और स्कूलों में ग्रुप फोटो व वीडियो शेयर कर अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में ऑनलाइन रिपोर्ट भरनी होगी।

इनका कहना है – मनोज गर्ग प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी

स्कूल खुल गए हैं। अब शिक्षक रेगुलर अपनी उपस्थित देंगे। प्रवेश, पुस्तक वितरण के साथ ही बच्चों की अपार आइडी को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन उपस्थिति के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें