पशु चिकित्सालय के बाजू से लगी सरकारी भूमि से हटाया जाये कब्जा

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :बहोरीबंद बस स्टेंड के बगल से पशु चिकित्सालय से लगी शासकीय भूमि पर किये गए अवैध कब्जा को हटाने को लेकर ऑटो चालक इकाई संघ द्वारा हुंकार भर दी गई है!मंगलवार को ऑटो चालक संघ द्वारा एसडीएम प्रदीप मिश्रा को ज्ञापन सौंप कब्जा हटाने की मांग की गई!सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि बहोरीबंद बस स्टेंड के बगल से शासकीय पशु चिकित्सालय की बाउंड्री से लगी शासकीय भूमि पर ऑटो का स्टॉपेज होता था!जहाँ से सवारियां ऑटो बैठाकर अपना व्यवसाय करते थे!लेकिन अब उक्त भूमि पर कुछ दबँग लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर व्यवसाय शुरू कर दिया गया है ओर ऑटो वालों को वहाँ खडे नही होने दिया जा रहा है!साथ ही अतिक्रमणधारियों द्वारा गाली -गलौज ओर मारपीठ की धमकी दी जा रही है!जिस कारण ऑटो वालों का व्यवसाय छिन गया है!इसलिए उक्त भूमि से अवैध रूप से किये गए कब्जे को तत्काल हटाकर ऑटो चालक संघ को राहत दिलाई जाये!
इस दौरान एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने ऑटो चालक इकाई संघ को आश्वासत कराया कि उक्त भूमि से कब्जा हटाया जायेगा!

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें