समर कैंप:खेल विभाग द्वारा बच्चों को दिया जा रहा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– तहसील मुख्यालय स्लीमनाबाद मैं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा समर कैंप आयोजित किया जा रहा है।5 मई से शुरू हुआ ग्रीष्मकालीन समर कैंम्प 5 जून तक चलेगा।जिसमें प्रत्येक दिन सुबह प्रार्थना सभा, योगा कला ,गायन ,वादन, नृत्य ,व्यायाम एवं खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। वालीबाल , खो खो, कबड्डी , दौड़ ,रस्सी कूद खेलों की गतिविधियों आयोजित हो रही हैं।खेल प्रशिक्षको के द्वारा स्कूली बच्चों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही है।जिनमें बालक_बालिकाएं उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं।
खेल समन्वयक चेतना झा ने कहा कि इससे बच्चों में मानसिक ,बौद्धिक एवं शारीरिक विकास संतुलित होगा। बच्चे ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग कर खेलों की बारीकिया सीख रहे हैं।बच्चों को प्रतिभावान बनाने के लिए इस समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 5 जून तक ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा।समर कैंप पर प्रतिदिन सुबह 6 से 8 बजे तक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिसमे वॉलीबाल ,खो-खो, कबड्डी एवं फुटबाल का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
स्लीमनाबाद विलियम हैनरी स्कूल मैं सलमान अहमद के द्वारा समरकैंम्प मैं विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिताओं के गुण सिखाये जा रहे है!
बहोरीबंद मे भी चल रहा प्रशिक्षण
ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर के तहत आरोहा समर कैंप 2026 के अंतर्गत बहोरीबंद में पाठशाला स्कूल व स्लीमनाबाद के विलियम हेनरी स्कूल में समर कैंप के घटक फीता इण्डिया मूवमेंट के तहत योगा मोटिवेशन स्पीच जुम्बा डांस स्कील व टेशट आदि से अवगत कराया जा रहा हैं!
कोच सलमान अहमद,सौरभ राजपूत ओर राकेश विश्वकर्मा के द्वारा समर कैंम्प आयोजन मे सहभागिता की जा रही है!
जिनके द्वारा बालक -बालिकाओं को खेलों की बारीकियां सिखाई जा रही है!समरकैंम्प मैं 120 बच्चें प्रतिभागिता कर रहे है!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














