gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

14 जुआड़ियों से जबलपुर पुलिस ने जप्त किये 24 हजार 420 रूपये जप्त

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर ;लार्डगंज पुलिस ने जुआफड़ में कार्यवाही करते हुए 14 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 24 हजार 420 रूपये जप्त करते हुए कार्यवाही की है,थाना प्रभारी लार्डगंज नवल सिंह आर्य ने बताया कि दिनांक 24-2-26 की रात विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राईट टाउन खण्डहर के पास स्ट्रीट लाईट के नीचे कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां जुआड़ीयान ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः सौरभ कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास गुप्ता नगर गढ़ा, मनीष रंगारे उम्र 36 वर्ष निवासी धनवंतरी नगर परसवाड़ा कालोनी गढ़ा, सज्जू बेन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिनेकी पाटन रोड़ भेड़ाघाट, ब्रजेश वंशकार उम्र 32 वर्ष निवासी स्टेट बैंक गढ़ा, सचिन जैन उम्र 31 वर्ष निवासी गुप्तानगर मेडिकल गढ़ा, शुभम साहू उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक लार्डगंज, धर्मेन्द्र कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी पावर हाउस के आगे मेडिकल गढ़ा, मधुर जैन उम्र 33 वर्ष निवासी विजयनगर कंचन विहार, राहुल जैन उम्र 33 वर्ष,करण साहू उम्र 34 वर्ष निवासी बजरंग नगर गढ़ा, रोहित कोरी उम्र 38 वर्ष निवासी शास्त्रीनगर कालोनी तिलवारा, पंकज जैन उम्र 43 वर्ष निवासी खोवा मंडी जैन मंदिर के पास कोतवाली, अभिषेक जैन उम्र 34 वर्ष विजयनगर घड़ी चौक के पास मथुरा बिहार कालोनी विजयनगर, आकाश सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी साउथ सिविल लाईन बताये जुआड़ियों के पास एवं फड़ों से ताश पत्ते तथा 24 हजार 420 रूपये जप्त करते हुये जुआड़ियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका– जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक मनोज पुरी गोस्वामी, प्रधान आरक्षक हरिओम, आरक्षक राजेन्द्र, शुभम, हुलेश, पंचम, कुंदन की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें