gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

जिले में खोले गए सात और खरीदी केन्‍द्र,अब 62 खरीदी केन्‍द्र पर किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान का होगा उपार्जन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान का उपार्जन के लिए जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर जिले में सात और खरीदी केन्‍द्र स्‍थापित किये गये हैं।सातों खरीदी केन्‍द्र का संचालन संकुल स्‍तरीय संगठनों द्वारा किया जायेगा। गोदाम स्‍तरीय इन सातों केन्‍द्र को मिलाकर जिले में अब 62 खरीदी केन्‍द्रों पर किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान का उपार्जन किया जायेगा।

सात और खरीदी केंद्र 

कलेक्‍टर कार्यालय की खाद्य शाखा से प्राप्‍त जानाकरी अनुसार नये स्‍थापित किये गये खरीदी केन्‍द्रों में आधारताल तहसील के अंतर्गत ग्राम हथना स्थित राज वेयर हाउस, पाटन तहसील के अंतर्गत ग्राम जरौंद स्थित तेजस्‍व वेयर हाउस, ग्राम बमुरिया स्थित श्री मालिक वेयर हाउस एवं चौधरी मोहल्‍ला पाटन स्थित सांई वेयर हाउस, मझौली तहसील के अंतर्गत बैहरकला स्थित सिद्ध महाराज वेयर हाउस तथा सिहोरा तहसील के अंतर्गत ग्राम घुघरी स्थित सिद्धी वेयर हाउस पार्ट-2 एवं ग्राम टिकरिया सिलुआ स्थित सम्‍मेद सागर वेयर हाउस शामिल है। इन खरीदी केन्‍द्रों का संचालन संकुल स्‍तरीय संगठनों द्वारा किया जायेगा।ज्ञात हो कि इसके पूर्व जिले में किसानों से समर्थन मूल्‍य पर धान उपार्जन के लिए 55 खरीदी केन्‍द्र स्‍थापित किये गये थे। सात और खरीदी केन्‍द्रों के निर्धारण के बाद अब जिले में किसानों से 62 केन्‍द्रों पर धान का उपार्जन किया जायेगा। किसानों से उपार्जन केन्‍द्रों पर धान की खरीदी सप्‍ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक की जायेगी। किसानों से धान कॉमन 2 हजार 369 रूपये प्रति क्विंटल तथा धान ग्रेड-ए 2 हजार 389 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जायेगी।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें