जिला को लेकर भूमि समाधि लेंगे सिहोरा वासी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा : सिहोरा को जिला बनाने के आंदोलन के क्रम में सिहोरा वासी एक बार फिर दीपावली पर खून के दीए जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद समिति के सदस्यों ने भूमि समाधि सत्याग्रह आंदोलन करने की भी घोषणा की है। समिति की रविवार को हुई बैठक में लिए इस निर्णय से सिहोरा एक बार फिर जिला आंदोलन के लिए उग्र होता दिखाई दे रहा है।

पहले खून के दिए फिर भूमि समाधि –

लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 19 अक्टूबर को पुराने बस स्टैंड सिहोरा में खून के दिए जलाकर जिला की मांग को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और 26 अक्टूबर को बाह नाला के बाजू में भू समाधि सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।भूमि समाधि सत्याग्रह में सिहोरा वासी जमीन में गर्दन तक गडकर समाधि लेंगे।वहीं समिति की बैठक में समिति के अनिल जैन, कृष्ण कुमार कुररिया, आशीष तिवारी, विकास दुबे, संतोष पांडे, राजभान मिश्रा, राम जी शुक्ला, मनोज पटेल, जितेंद्र श्रीवास, संतोष वर्मा, संजय पाठक, नरेंद्र गर्ग, रमेश पाठक,नंद कुमार परोहा, राजेश कुररिया, विनय तिवारी, शिव शंकर गौतम, मानस तिवारी,अमित बक्शी सुशील जैन, मोहन सोंधिया सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें