स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मे युवा उत्सव का आगाज आज से

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– शासकीय महाविद्यालयो मैं एक बार फिर से युवा उत्सव को लेकर धूम मचेगी।युवा उत्सव के रूप मे छात्र-छात्राये अपनी प्रतिभा ओर हुनर को दिखाएंगे।
उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजन को कैलेंडर भी जारी कर दिया गया गया।विभागीय आदेशानुसार स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय मैं सोमवार को महाविद्यालय प्रबंधन ने बैठक आयोजित की जिसमे युवा उत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं को जानकारियां दी।प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया की महाविद्यालयीन युवा उत्सव 8,9 व 10 अक्टूबर को आयोजित होगा।जिसमें 22 विधाएं होंगी।
बैठक में युवा उत्सव कार्यक्रम के सभी स्तरों की रूपरेखा एवं विधाओं के आयोजन के संबंध में चर्चा की गई। महाविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओ मैं अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जिला स्तरीय युवा उत्सव मैं भाग लेंगे।जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 27,29 व 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।बैठक में प्रतिवाद समिति का गठन भी किया गया। प्रतियोगिताओं के लिए विभिन्न विषयों के शीर्षक जागरूकता की थीम पर रखे जाने का निर्णय आम सहमति से लिया गया। विभिन्न विधाओं के लिए निर्णायकों के पैनल का गठन भी किया गया।इस दौरान डॉ किरण खरादी,डॉ शैलेन्द्र जाट,डॉ प्रीत नेगी,डॉ प्रीति यादव,डॉ भारती यादव अंजना पांडेय सहित महाविद्यालय स्टॉफ व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें