
सिहोरा में बेलगाम बस का कोहराम,गौरी तिराहा कैसे पहुँच गई बस ?
जबलपुर :मंगलवार को सिहोरा में बड़ा अमंगल हो गया,घटना के बाद लोगों में गुस्सा भी है और सवाल भी की पुलिस की इतनी चाक चौबंद व्यवस्था के बाद भी बस गौरी तिराहा कैसे पहुँच गई ?दरसअल आज नवरात्रि पर्व के चलते जगह -जगह भंडारे का आयोजन किये गए थे।जगतजननी माता दुर्गा के दर्शन करने आस पास के ग्रामीण अंचलों से भी हजारों की संख्या में लोग सिहोरा पहुँचे थे लेकिन रात 9 बजे के लगभग बेलगाम बस ने ऐसा कोहराम मचाया की लोगों की पर्व की खुशियों पर ग्रहण लग गया।
एसपी कलेक्टर पहुँचे अस्पताल
वहीं बताया जा रहा है की मंगलवार की रात लगभग 9 बजे के लगभग हुई बस दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।बताया जा रहा है की 4 की स्तिथि नाजुक देखते हुए उन्हें जबलपुर रिफर कर दिया गया बाकी का इलाज सिहोरा में चल रहा है, वहीं घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय सिहोरा पहुँचे । उन्होंने सिविल अस्पताल सिहोरा में भर्ती घायलों को दिये गये उपचार के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किये गये घायलों के समुचित उपचार के निर्देश मेडिकल कॉलेज के डीन एवं चिकित्सा अधिकारियों को दिये हैं। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज में घायलों के उपचार की देख रेख के लिये एसडीएम गोरखपुर सयुंक्त कलेक्टर अनुराग सिंह को तैनात किया है।
घायलों में इनके नाम आये सामने
वहीँ बस दुर्घटना में घायल हुए घायलों में फिलहाल दस लोगों के नाम सामने आये है जिनमे 1. रोली सोनी पति मनोज कुमार सोनी उम्र- …….. ग्राम- फनवानी, थाना मझंगवा
2. ममता कोल पति सपन कुमार कोल खितौला बाजार
3. खुशबु बंशकार पिता राजेन्द्र बंशकार उम्र- 19 वर्ष कंकाली मोहल्ला सिहोरा
4. वंदना वर्मन पति कोदूलाल वर्मन दर्शनी कालोनी सिहोरा
5. संध्या चौधरी पति कैलाश चौधरी उम्र 42 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
6. शिखा चौधरी पिता राम मिलन चौधरी उम्र 22 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
7. कैलाश चौधरी पिता राम मिलन चौधरी उम्र् 45 वर्ष उमरिया पठरा थाना पनागर
8. मनीष दाहिया पिता अशोक दाहिया वार्ड नं 10 गौरैया मोहल्ला सिहोरा
9. कोदूलाल वर्मन पिता जगदम्बा प्रसाद वर्मन उम्र 40 वर्ष दर्शनी कालोनी थाना सिहोरा
10. सोहनलाल पिता केशरी यादव उम्र 40 वर्ष आइसक्रीम दुकान गोरी तिराहा
लोक निर्माण मंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के दिये निर्देश
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सिहोरा में हुई बस दुर्घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सूचना मिलते ही तुरंत कलेक्टर राघवेंद्र सिंह से बात की तथा घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए कहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।