
जनता की समस्याओ को दूर करने सड़कों पर उतरकर कांग्रेस करेगी हल्लाबोल
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : कांग्रेस पार्टी कटनी जिले नवनियुक्त ग्रामीण जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर बुधवार को रहे!जिसमें कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह तेवरी से होते हुए स्लीमनाबाद पहुंचें!
जहाँ कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया!इस दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंडित प्रदीप त्रिपाठी,ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष माधुरी जैन, मंडलम अध्यक्ष राकेश साहू, कल्लूदास बैरागी,अरविंद अग्रहरी,अनुराग मिश्रा,प्रशांत जैन, रामनारायण यादव,आदित्य दुबे, शेखर यादव,गेंदलाल आदिवासी, बिनोद गौटिया सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे!
बहोरीबंद मे भाजपा पर साधा जमकर निशाना
नवनियुक्त कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह का बहोरीबंद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया!बहोरीबंद मे आयोजित कार्यक्रम मे जनपद पंचायत अध्यक्ष लाल कमल बंसल भी अपने सहयोगी जनपद सदस्यों के साथ पहुंचकर स्वागत किया!बहोरीबंद मे आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कुंवर सौरभ सिंह ने कहा प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो जवाबदेही मुझे दी है उसका मे कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने काम करूंगा!इसके लिए कार्यकर्ताओ की जवाबदेही भी महत्वपूर्ण रहेगी!जनता की समस्याओ को दूर करने कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी!आने वाले समय मे जिले मे बड़े स्तर पर कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी!बूथ -बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने युद्धस्तर पर अभियान चलाया जायेगा!
राज्य व केंद्र की भाजपा सरकार की नाकामियों को बताने जनता के बीच जाकर सीधा डोर टू डोर संपर्क किया जायेगा!
भाजपा कैसे वोट चोरी कर सत्ता हासिल करती उसकी भी हकीकत जनता के बीच लाई जाएगी!कांग्रेस पार्टी निचले स्तर से अपने कार्यकर्ताओ को आगे तक लाने अब वृहद कार्ययोजना बनाकर काम करेगी!जिसमें ग्राम पंचायतों मे कांग्रेस समर्पित व्यक्ति को सरपंच बनाने पर जोर दिया जायेगा!इस दौरान डॉ के एल जैन,देव सिंह पटेल, ताम सिंह,नरेंद्र सैनी, अजय गर्ग, सादिक खान, गणेश नारायण गुप्ता, के एल राय,विमल सिंघई, नीरज पटेल, राजेश तिवारी, संतोष पटेल, रामलोचन हल्दकार, अशोक हल्दकार, संजय पटेल, रामकिशन पटेल सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।