कृषि उपज मंडी के सामने ही किसानों ने किया चक्का जाम,इस बात से थे नाराज




जबलपुर /पाटन।पाटन कृषि उपज मंडी के सामने गुरुवार को किसानों ने चक्का जाम कर दिया। कृषि उपज मंडी में जैसे ही उड़द की बोली लगनी शुरू हुई कम दाम मिलने से किसान नाराज हो गए। और कृषि उपज मंडी के सामने जाम लगा दिया।जाम के चलते बड़ी संख्या में पाटन जबलपुर रोड पर वाहन फंस गए। मामले की सूचना मिलने पर पाटन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसानों को समझाने की कोशिश की लेकिन किसान मानने को तैयार नहीं थे।
क्या बोले किसान ?
किसानों का कहना था कि मंडी प्रशासन और व्यापारियों की मिली भगत से उनकी उड़द की फसल कम दामों पर खरीदी जा रही है। पहले भी ऐसा हो चुका है और वह उसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। लिहाजा किसानों ने पाटन कृषि उपज मंडी के सामने जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। बाद में पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद जैसे तैसे किसान मानने को तैयार हुए किसानों का कहना है कि यदि उनकी उपज की सही कीमत उन्हें नहीं मिली तो आने वाले समय में हुआ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
पहले भी हो चुका है हंगामा
गौरतलब है की पाटन कृषि उपज मंडी में किसानों का हंगामा पहली बार नहीं हुआ है कुछ दिन पहले ही उड़द की कम दाम मिलने के चलते किसानों ने कृषि उपज मंडी के सामने जाम लगा दिया था किसानों का कहना है कि समर्थन मूल्य पर खरीदी का काम सरकार जल्द करें क्योंकि इस समय उन्हें पैसे की बहुत जरूरत है यदि व्यापारी औने पौने दाम में उनकी उपज को खरीदेंगे तो फिर उनका जीवन यापन कैसे हो पाएगा। किसानों का कहना है कि यदि हालात यही रहे तो उन्हें मौत को गले लगाना पड़ेगा। पुलिस प्रशासन की समझाइस के बाद जैसे तैसे किसान माने और इसके बाद कृषि उपज मंडी में उड़द की नीलामी शुरू हो सकी।















































