नर्मदा आरती में शामिल श्रद्धालुओं को प्रवेश प्रक्रिया की दी जानकारी

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,प्रदेश के पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन  प्रक्रिया से जन सामान्य एवं पात्र विद्यार्थियों को जागरूक एवं अवगत कराने आज गुरुवार को कलानिकेतन पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जबलपुर की एनसीसी यूनिट ने कैप्टन कमलेश मेहरा और एचओडी प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी संजय शर्मा के नेतृत्व में गौरीघाट में नर्मदा महाआरती  में शामिल हुये श्रृद्धालुओं को  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से अवगत कराया तथा जन सामान्य और विशेष रूप से छात्र छात्राओं को जागरूक किया।कलानिकेत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर पी पांडे के अनुसार नर्मदा महाआरती  में शामिल श्रृद्धालुओं को  बताया गया कि महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में सहायता के लिए महाविद्यालय में मार्गदर्शन कक्ष भी कार्य कर रहा है, जो कि पूरे समय छात्र छात्राओं को सहायता करता है।प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा गौरीघाट में प्रदर्शक केनोपी स्थापित की जा रही है, जहाँ अपरान्ह 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक जागरुकता एवं मार्गदर्शन हेतु कार्य किया जाएगा।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें