होली के रंग मैं न हो भंग सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस की रही निगरानी
सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– होलिका दहन के साथ ही गुरुवार की रात से 5 दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई।शुक्रवार को धुलेंडी पर्व बहोरीबंद विकासखण्ड क्षेत्र मे शांति-सौहार्द व आपसी उत्साह के साथ मना।धुलेंडी पर्व मैं खूब रंग गुलाल उड़ा व लोग फाग गायन व डीजे की धुन पर थिरके।सुबह से चला सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।वही लोगो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा गले मिल होली पर्व की शुभकामनाएं दी।
होली पर्व की तस्वीरें सोशल मीडिया मै भी शेयर की गईं!
रंगों के उत्साह का पर्व क्षेत्र मे रंगपंचमी तक चलेगा।
सुरक्षा की दृष्टि प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस की रही निगरानी
बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्र मे होली के रंग मैं भंग न हो ,यानि शांति पूर्ण तरीक़े से लोग पर्व मनाए इसके लिए स्लीमनाबाद, बहोरीबंद व बाकल थाना क्षेत्र मे प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस की पेट्रोलिंग के साथ सख्त निगरानी रही।
बहोरीबंद थाना क्षेत्र मे एसडीएम राकेश चौरसिया,तहसीलदार आदित्य प्रसाद द्विवेदी ,थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा सहित पुलिस बल थाना क्षेत्र के ग्रामो मैं पेट्रोलिंग की गई।वही स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र मे एसडीओपी प्रभात शुक्ला,नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव,थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया सहित पुलिस बल ने थाना क्षेत्र के ग्रामो मैं पेट्रोलिंग कर शांति पूर्वक होली पर्व का मनाने का संदेश दिया।बाकल थाना क्षेत्र मे नायब तहसीलदार आदित्य प्रकाश दिवेदी, थाना प्रभारी प्रतिमा सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ पेट्रोलिंग की।