डेढ़ माह बीते अब तक बाकल सराफा दुकान मै हुई चोरी का नहीं हो सका खुलासा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाकल मै 22 दिसंबर 2024 की रात्रि मै सराफा दुकान मै हुई 28 लाख रूपये की चोरी मामले मै अब तक पुलिस चोरो को नहीं पकड़ सकी!डेढ़ माह का समय बीत जाने के बाद अब चोरी करने वाले चोरो के न पकड़े जाने पर बाकल के व्यापारी संघ मै आक्रोश देखा जा रहा है!बुधवार को बाकल का ब्यापारी संघ एसपी व एएसपी से भेंटकर ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को पकड़ने की मांग की!
सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि 22 दिसंबर 2024 कि रात्रि मै बाकल के सराफा व्यापारी विकास सोनी की बस स्टेंड स्थित हनुमत छाया ज्वेलर्स सराफा दुकान मै अज्ञात चोरो के द्वारा सोने एवं चांदी के ज़ेवर जिनकी क़ीमत 30 लाख रूपये व 2 लाख रूपये नकद सहित 32 लाख रूपये की चोरी हुई!बाकल पुलिस के द्वारा अज्ञात चोरो के खिलाफ एफआईआर तों दर्ज कर ली गईं, लेकिन अभी चोरी करने वाले चोरो को नहीं पकड़ा जा सका!जिससे बाकल पुलिस की कार्यप्रणाली संदेहास्पद नजर आ रही है!जिस कारण बाकल क्षेत्र मे समस्त व्यापारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों के मन मै असुरक्षा एवं भय का वातावरण व्याप्त है!इसलिए व्यापारी संघ की मांग है कि उक्त चोरी को अंजाम देने वाले चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये व चोरी का खुलासा किया जाये!
इस दौरान नरेन्द्र सिंघई, अजय अहिंसा, रामकुमार सराफ, विनय सराफ, अमित जैन, पीयूष अग्रवाल, निलेश जैन, बब्बू जी जैन, विकास सोनी, सुरेश सराफ,भगवान् दास सोनी,शुभम् सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















