घाना में बस और कंटेनर की टक्कर में मृत व्यक्ति के परिजनों को 15 हजार और घायलों को 7500-7500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत
जबलपुर,आज सुबह 5:30 बजे बरगी के पास घाना में बस और कंटेनर की भिड़ंत से बस में सवार 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 27 घायल हो गए। बस में लगभग 35 लोग सवार थे। मृतक ऋषिकेश मलघाते पिता श्री शंभू प्रसाद मलघाते उम्र 45 वर्ष बैहर जिला बालाघाट का है।
घायलों में 4 गम्भीर
जिला प्रशासन ने घायल व्यक्तियों के उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में 4 व्यक्ति गंभीर है तथा शेष को प्राथमिक उपचार उपरांत छोड़ दिया गया है। कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने मृतक के परिजन को 15 हजार रूपये की राशि सड़क दुर्घटना निधि से स्वीकृत की तथा गंभीर रूप से घायल चार व्यक्तियों को 7500-7500 रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की। कलेक्टर बालाघाट श्री मृणाल मीना ने कहा कि सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के परिजनों व घायलों को रेडक्रास से यथासंभव सहायता दी जायेगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















