मझगवां के नुंजी में दर्दनाक हादसा,आयरन से लोड हाइवा का कोहराम, 7 की मौत 10 की हालत नाजुक,मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जबलपुर :प्रतापपुर से ऑटो में बैठकर सिहोरा जा रहे मजदूरों से भरे ऑटो को नुंजी समीप पीछे से आ रहे आयरन से लोड बेलगाम हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी साथ ही ऑटो को घसीटते हुए लगभग 250 मीटर तक ले गया, दूर जाकर हाइवा भी पलट गया ऑटो में सवार मजदूर सड़क किनारे खेत मे गिरे,इस दर्दनाक हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 10 मजदूर घायल बताये जा रहे हैं,घटना आज शाम 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है ,घटना के बाद सभी घायलों को 108 की मदद से सिहोरा के शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया जहां पर गम्भीर रूप से घायल लोगों को जबलपुर पहुँचा दिया गया,सूचना पर पहुँची पुलिस ने शवों का पंचनामा कार्यवाही करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

मामला मझगवां थाना अंतर्गत नुंजी गांव का है जहां पर हाइवा क्रमांक एम पी 53 एच ए 1986 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मजदूरों से भरे ऑटो में पीछे से टक्कर मारते हुए काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया और दूर जाकर पलट गया ऑटो में सवार 7 मजदूरों की मौत हो गई वहीं 10 मजदूर घायल बताये जा रहे हैं।सभी मजदूर प्रतापपुर गांव के बताए जा रहे हैं,जो कि सोयाबीन काटने गंज बासौदा जा रहे थे ,ग्रामीणों की मानें तो घटना की डायल 100 में सूचना दी गई थी लेकिन मझगवां पुलिस समय पर नहीं पहुँची तो ग्रामीणो की मदद से सभी घायलों और मृतको को कीचड़ से बाहर निकालकर सड़क किनारे रखा गया।वहीँ सूचना पर पहुँची 108 के जरिये सभी घायलों और मृतको को सिहोरा के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया,पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि सभी प्रतापपुर से लोडिंग आटो में बैठकर मजदूरी करने बाहर जा रहे थे। हाईवा चालक मौके से फरार हो गया था जिसके सम्बंध में पतासाजी की गयी तो ज्ञात हुआ कि हाईवा चालक ओंमकार द्विवेदी पैर में फैक्चर होने से जानकी रमण हॉस्पिटल में भर्ती है।

इनकी हुई मौत
लोडिंग आटो मे सवार उषा बाई उम्र 50 वर्ष, रानु कोल उम्र 19 वर्ष, करण कोल उम्र 20 वर्ष, शोभाराम उम्र 45 वर्ष चारों निवासी प्रतापपुर एवं भूरा कोल उम्र 03 वर्ष, शिवा कोल उम्र 18 वर्ष , कल्लू बाई उम्र 30 वर्ष तीनेां निवासी नुंजी खमरिया की मृत्यु हो गयी।
ये हुए घायल
वहीं घायलों में दिलीप कोल उम्र 30 वर्ष, चंदभान कोल उम्र 40 वर्ष, मंगो बाई कोल उम्र 28 वर्ष, कोठारी कोल उम्र 55 वर्ष, कन्हैया कोल उम्र 14 वर्ष, राधिका कोल उम्र 7 वर्ष, सरस्वती बाई कोल उम्र 25 वर्ष, राजेश कोल उम्र उम्र 36 वर्ष, राजन कोल उम्र 9 वर्ष, गज्जो बाई कोल उम्र 38 वर्ष, बहोरी कोल उम्र 45 वर्ष, करण गोटिया उम्र 24 वर्ष सभी निवासी प्रतापपुर के घायल हो गये जिन्हें उपचार हेतु सिहोरा अस्पताल भिजवाया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख
मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार 07 व्यक्तियों (04 पुरूष, 03 महिला) की मृत्यू हो गई है और 10 व्यक्ति (06 पुरूष, 04 महिला) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं. मौक़े पर पुलिस औपचारिक प्रशासन के अधिकारियों के साथ माननीय विधायक सिहोरा भी पहुँच गये हैं. घायलों को उपचार के लिये सिहोरा हास्पीटल रवाना किया गया है. मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को निम्नानुसार आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है-
1. डाक्टर मोहन यादव, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मृतक के परिजनों को 2-2 लाख ₹
2. मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15000₹
3. घायल व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार एवं सड़क दुर्घटना निधि से 7500₹
4. संतोष सिंह बडकरे विधायक सिहोरा द्वारा मृतक के परिजनों को 5000₹ की तात्कालिक सहायता के साथ साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता पृथक से दी जाएगी।
इनका कहना है ,सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुँच गई थी पुलिस ने ही घायलों को अस्पताल पहुँचाया ।
सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















