50 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों सहित पुलिस अधीक्षक ने किया रक्तदान

जबलपुर :विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन स्थित पुलिस अस्पताल में पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह सहित 50 अधिकारी/कर्मचारियों ने रक्त दान किया।
पुलिस लाईन जबलपुर में हुआ आयोजन
वहीँ विश्व रक्तदान दिवस पर आज दिनॉक 14-6-24 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस लाईन जबलपुर स्थित पुलिस अस्पताल मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) एवं रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी ग्वारीघाट सक्तूराम मरावी, चौकी प्रभारी यादव कालोनी उप निरीक्षक सतीष झारिया, सहायक उप निरीक्षक अवतार सिंह विस्ट, अमित श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, रवि तोमर, सत्यपाल मेहरा, हरिओम सिंह, नितिन, वंदित राजपूत, महिपाल सिंह सहित कुल 50 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने रक्त दान किया।रक्तदान शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सोनाक्षी सक्सेना (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शतायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, आदित्य पटले (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान उपस्थित रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















