दस दिन दस धर्मों की होगी आराधना,जैन मंदिरों मैं होंगे विशेष अनुष्ठान
कटनी/स्लीमनाबाद(सुग्रीव यादव): दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व 19 सितंबर मंगलवार से प्रारंभ होंगे। इस दौरान दस दिनों तक जैन श्रद्धालु दस अलग-अलग धर्मों की आराधना करेंगे। जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान होंगे। श्रद्धालु भौतिक सुख सुविधाओं से दूर रहकर आराधना, भक्ति करेंगे।स्लीमनाबाद, तेवरी व बाकल स्थित पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर व बहोरीबंद स्थित अतिशय तीर्थ क्षेत्र मे पर्युषण पर्व के तहत जिनालयों मैं आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है।स्लीमनाबाद सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष श्रेयांस जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व की शुरुआत उत्तम क्षमा धर्म के साथ होगी। इसके बाद मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, सयंम, तप, त्याग, आकिंचन्य, ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ जैन मुनियों आशीष वचन एवं मंदिरों में बाहर से आए विद्वानों द्वारा दस धर्म पर विशेष व्याख्यान होंगे। मंदिरों में तत्वार्थ सूत्र का वाचन, संगीत मय भक्तांबर का पाठ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।दस दिनों मैं
उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम आकिंचन्य, उत्तम ब्रह्मचर्य की आराधना होगी।