जरा हटकेराष्ट्रीय

प्यार परवान चढ़ा तो चार बच्चों की माँ सीमा ने पार दी दो देशों की सीमा 



कहते हैं प्यार अंधा होता है एक महिला  का जब प्यार परवान चढ़ा तो उसने न तो देशों की सीमा देखी न ही लोकलाज और चार बच्चों की माँ सीमा ने पाकिस्तान की सीमा पार कर भारत पहुँच गई अपना प्यार पाने ।सीमा का कहना है की वह मर जायेगी लेकिन वापिस नहीँ जायेगी।

PUBG love Story पाक से भारत आई सीमा हैदर

पाकिस्‍तान-भारत के बीच चल रही PUBG love Story और पाक से भारत आई सीमा हैदर इन दिनों दोनों देशों की सुर्खियों में है। पाक में शादीशुदा सीमा को पबजी खेलते-खेलते एक भारतीय युवक से प्यार हुआ और वह बच्‍चों को लेकर भारत चली आईं। मगर अब उनके पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने कहा है कि उन्‍हें उनके बच्‍चे वापस चाहिए। वह अब पाकिस्‍तान और भारत सरकार से बच्‍चों को वापस मुल्‍क भेजने की गुहार लगा रहे है।

गुलाम हैदर ने कहा बच्चे मुसलमान है उन्हें वापिस भेजा जाए 

गुलाम हैदर ने कहा है कि उनके चारों बच्‍चे मुसलमान हैं और इसलिए उन्‍हें वापस भेजा जाए। सीमा इस समय भारत के उत्‍तर प्रदेश में ग्रेटर नोएड में रह रही हैं। उन्‍होंने वापस जाने से साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि उन्‍होंने पूरे दिल से भारतीय संस्‍कृति को अपना लिया है और अब अपने बच्‍चों के साथ भारत में ही रहेंगी। गुलाम हैदर ने कराची के मालिर कैंट पुलिस स्टेशन में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में उन्‍होंने कहा है कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान छोड़ गई।गुलाम हैदर और सीमा के चार बच्‍चे आठ साल का फरहान अली, छह साल की फरवा, चार साल की फरिहा बतूल और ढाई साल की फरहा बतूल है। नादरा के रिकॉर्ड के मुताबिक, सभी बच्चे कराची में पैदा हुए थे। न्याय की मांग करते हुए हैदर ने जोर देकर कहा कि उसकी पत्नी को सलाखों के पीछे डाला जाना चाहिए और उसके बच्चों को उसे वापस करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उनके बच्चे निर्दोष हैं। गुलाम ने भारत सरकार से अपनी पत्नी को तुरंत फिर से गिरफ्तार करने की अपील की। उनका कहना था, ‘मेरे बच्चे धार्मिक मामलों से अनजान हैं लेकिन जन्म से मुसलमान हैं।’

शेयर करें: