जबलपुर में ये 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हुए सेवा निवृत्त,पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई
जबलपुर:जिले में पदस्थ 10 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के सेवा निवृत्त होने पर पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी द्वारा भावभीनी विदाई देते हुए आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई हो ।
ये हुए सेवा निवृत्त
पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में आज 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उप पुलिस अधीक्षक अपराध सुशील चौहान, उप निरीक्षक (अ) जागेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव पु.म.नि. कार्यालय, कार्यवाहक उप निरीक्षक अनंत कुमार दुबे थाना पनागर, कार्यवाहक उप निरीक्षक कौशल प्रसाद दुबे थाना खितौला, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक बृजकिशोर तिवारी पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजनारायण दुबे थाना यातायात घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार कोल थाना यातायात गढा, प्रधान आरक्षक उत्तम कुमार बेन पुलिस लाईन, प्रधान आरक्षक मुन्ना लाल पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक शरद कुमार ठाकुर थाना ग्वारीघाट को पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) प्रदीप कुमार शेण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूर्यकांत शर्मातथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर जय प्रकाश आर्य, की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।
पुलिस अधीक्षक ने दी सुभकामनाएँ
वहीं पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) ने कहा कि आप सभी कीे 31 से 42 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही । आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।