16 हजार 800 रूपये के साथ सटोरिया गिरफ्तार
जबलपुर:खमरिया पुलिस ने सट्टा लिखते सटोरिया को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नगद 16 हजार 800 रूपये जप्त किये है, गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर अगम जैन (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक राॅझी मो. इसरार मंसूरी के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी खम्हरिया के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा 1 सटोरिए को गिरफ्तार कर 16 हजार 800 रूपये तथा सट्टा पट्टी जप्त करने में सफलता हासिल हुई है।
लिख रहा था सट्टा पहुँच गई पुलिस
थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक निरुपा पाण्डे ने बताया कि आज दिनाॅक 28-1-2021 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पिपरिया सोनपुर मोड़ के पास 1 व्यक्ति सट्टा लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना पर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान दबिस दी जहाॅ 1 व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते मिला जिसे घेरांबंदी कर पकडा एवं नाम पता पूछा जिसने अपना नाम भरत खत्री उर्फ बबलू उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया एच. पी. गैस गोदाम के पास खम्हरिया बताया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी 16 हजार 800 रूपये जप्त करते हुये धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
*उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक निरूपा पाण्डेय, उनि वीरेन्द्र सिंह उइके, वरिष्ठ महिला आरक्षक आरती सोनकर, आरक्षक गौरव यादव, आर विमल यादव, महिला आरक्षक खुशबू की सराहनीय भूमिका रही।