ख़ास ख़बरजबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में पुलिस वेलफेयर पैट्रोलपंप का शुभारंभ

 



जबलपुर :गोरखपुर थाने के बाजू में नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोलपंप का आज पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, जोन जबलपुर ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया ,गोरखपुर थाने के बाजू में नव निर्मित पुलिस वेलफेयर पैट्रोलपंप का आज दिनाॅक 9-5-21 को पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर, जोन जबलपुर भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की पहल पर उक्त पैट्रोलपंप गोरखपुर थाने के बाजू में स्थित पुलिस विभाग की लगभग 15 हजार वर्ग फुट जमीन पर इंडियन आईल कार्पोरेशन के सौजन्य से निर्मित किया गया है जो आम जनता के लिये भी खुला रहेगा।शुभारंभ के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) रोहित काशवानी (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण/अपराध)  गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात  संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  शिवेश सिंह बघेल, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  आलोक शर्मा ,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा  तुषार सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  पूजा पाण्डे एवं रक्षित निरीक्षक  सौरभ तिवारी एवं थाना प्रभारी गोरखपुर  सारिका पाण्डे तथा आई.ओ.सी. के  विकास वर्मा मौजूद थे।

शेयर करें: