हितकारिणी में सपंन्न हुआ महिला शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन
जबलपुर:सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिला शक्ति सम्मान समारोह का हितकारिणी महिला महाविद्यालय में आयोजन किया गया,इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. आभा पाण्डेय प्राचार्य शा महाकोशल कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय रही। विशिष्ट अतिथि के रुप में आई.पी.एस. प्रियंका शुक्ला विजयनगर थाना प्रभारी, रीना पांडेय थाना प्रभारी माढोताल, अध्यक्षता मुकुल खम्परिया सयुंक्त मन्त्री हितकारिनी सभा ने की।
प्राचार्य डाॅ. नीलेश पाण्डेय द्वारा स्वागत उद्बोबोधन प्रस्तुत किया गया उन्होंने इस कार्यक्रम के पाछे नीहित शासन के उद्देष्य को बताया साथ ही हितकारिणी सभा के इतिहास पर प्रकाष डाला।मुख्य अतिथि डाॅ. आभा पाण्डेय ने शासन द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के बारे में जानकारी दी तथा आयोजन के लिये महाविद्यालय को बधाई दी।आ.ई.पी.एस. प्रियंका शुक्ला ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को महिला अधिकारो के बारे में प्रेरित किया तथा भविष्य में अवसर तलाशने पर बल दिया।थाना प्रभारी माढ़ोताल रीना पाण्डेय ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुये महिला सुरक्षा सम्बन्धी एप. हेल्प नम्बर आदि की जानकारी देते हुये अभियान की महिला सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। अध्यक्षीय उद्बोधन में मुकुल खम्परिया जी ने आयोजन की बधाई देते हुये छात्राओं को अभियान से जु़ड़ने एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने को कहा। आभार प्रदर्शन डाॅ. सुनीता श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम में समस्त प्राध्यापक कर्मचारी छात्रायें उपस्थित रहीं।