ख़ास ख़बरमध्य प्रदेश

जबलपुर विधि विश्वविद्यालय ने न्यायमूर्ति संजय यादव को दी बधाई 

 



जबलपुर:धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर ने   न्यायमूर्ति संजय यादव को बधाई दी
धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर ने माननीय न्यायमूर्ति  संजय यादव को विश्वविद्यालय के प्रति उनके दर्शन, सेवा, समर्पण और संरक्षण के लिए सम्मानित किया।डीएनएलयू परिवार  ने ५ जनवरी २०२१  को इलाहाबाद में उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में पदभार सँभालने पर  माननीय न्यायमूर्ति श्री संजय यादव को बधाई दी।डॉ शिल्पा जैन, एसोसिएट प्रोफेसर एवं  डॉ मावेंद्र के तिवारी, एसोसिएट प्रोफेसर ने माननीय न्यायमूर्ति  संजय यादव  का पुष्पगुच्छा  भेंट कर स्वागत किया। माननीय न्यायमूर्ति संजय यादव ने डीएनएलयू के संकाय सदस्यों से वार्तालाप किया ।इस दौरान माननीय न्यायमूर्ति यादव ने छात्रों द्वारा नियमित रूप से अदालती दौरे पर जोर दिया।कुलपति प्रो. चौहान के साथ रजिस्ट्रार  आनंद कुमार तिवारी और परीक्षा नियंत्रक  दिनेश प्रसाद मिश्र ने माननीय न्यायमूर्ति संजय यादव को सम्मान-पट्टिका भेंट की। इस उपलक्ष पर सभी संकाय सदस्यों और प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: