नवंबर महीने में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर


ज्योतिषचार्य, निधिराज त्रिपाठी: अगर हम बात करें नवंबर के महीने में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो, इस महीने शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य जैसे बड़े ग्रहों का गोचर होने वाला है जबकि गुरु ग्रह स्वयं की राशि में मार्गी होने जा रहे हैँ। इसके अलावा, नवंबर में साल का अंतिम चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।
शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर: 11 नवंबर 2022 – शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 शुक्रवार की रात 7 बजकर 52 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
वक्री मंगल का वृषभ राशि में गोचर: 13 नवंबर 2022- वैदिक ज्योतिष में लाल ग्रह से विख्यात मंगल वक्री अवस्था में वृषभ राशि में 13 नवंबर 2022 को दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर गोचर करेगा।
बुध का वृश्चिक राशि में गोचर – 13 नवंबर 2022 – बुध का ये गोचर मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में 13 नवंबर 2022 रविवार को रात 9 बजकर 28 मिनट पर होगा।
सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: 16 नवंबर 2022- सूर्य 16 नवंबर 2022 दिन बुधवार की शाम 06 बजकर 58 मिनट पर वृश्चिक राशि में गोचर करने जा रहे हैँ।
गुरु मीन राशि में मार्गी: 24 नवंबर 2022- बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 दिन गुरुवार की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर अपनी ही राशि मीन में मार्गी हो जाएंगे।
इन ग्रहों के गोचर के अलावा नवंबर में चंद्र ग्रहण भी लगेगा, आइये जानते हैं इस ग्रहण की तिथि और समय के बारे में।
चंद्र ग्रहण 2022: 08 नवंबर 2022 – इस साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 08 नवंबर 2022 को शाम 05 बजकर 28 मिनट से 07 बजकर 26 मिनट पर लगने जा रहा है। यह ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं या ज्योतिषी परामर्श हेतु संपर्क किया जा सकता है
*ज्योतिषी, अंकशास्त्री और वास्तु विशेषज्ञ*
**ज्योतिषचार्य निधिराज त्रिपाठी** आपको ग्रह दशा,कुंडली मिलान,भविष्यफल गुण मिलान,,मांगलिक दोष,नवग्रह दोष,ग्रह दोष,पित्र दोष,कालसर्प दोष,वास्तु दोष,प्रॉपर्टी समस्या का उचित मार्गदर्शन के बारे में जानकारी चाहिए तो आप हमें +91-9302409892 पर कॉल करें। *हमारे जीवन का मूल उद्देश्य आपको आपके आनंद रुपी जीवन से जोड़ना है*