नशे का सौदागर फैजान एनएसए में गिरफ्तार,भेजा गया जेल
जबलपुर :नशे के सौदागर शेख फैजान को पुलिस ने एन.एस.ए में गिरफ्तार जेल भेज दिया है,थाना प्रभारी ओमती एस.पी.एस. बघेल ने बताया कि नया मोहल्ला निवासी शेख फैजान पिता शेख रामजान उम्र 21 वर्ष को बिना डाक्टरी परामर्श के नशीले इंजैक्शन एवं नशे की गोलियाॅ विक्रय करते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया था जिसके विरूद्ध थाना ओमती में अपराध क्रमंाक 68/21 धारा 328,34 भादवि एवं 5, 13 ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, शेख फैजान वर्ष 2016 को हत्या के प्रकरण में भी गिरफ्तार किया गया था।
अब नशे के सौदागर की जेल में कटेंगी रातें ,
वहीँ शेख फैजान के द्वारा बेचे जाने वाली प्रतिबंधित नशीली दवाईयों से मानव जीवन संकटापन्न व स्वास्थ्य पर विपरीत असर होने से शेख फैजान द्वारा किये जाने वालेे कृत्य को गम्भीर प्रकृति का मानते हुये पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा शेख फैजान के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती आर.डी. भारद्वाज के मार्ग दर्शन में शेख फैजान के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
, जिला दण्डाधिकारी कर्मवीर शर्मा (भा.प्र.से.) के द्वारा शेख फैजान कृत्य को गम्भीर प्रकृति का मानते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने आज दिनाॅक 2-4-2021 को उप निरीक्षक सतीष झारिया, सउनि परवेज असलम, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, राजकुमार, आरक्षक दीपक के द्वारा जारी एन.एस.ए. के वारंट में गिरफ्तार कर शेख फैजान को केन्द्रीय जेल में निरूद्ध कराया गया है।