ख़ास ख़बरमध्य प्रदेश

सिविल लाइन में आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 20 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से बनेगा सर्वसुविधायुक्त आवासगृह 

 



जबलपुर :सिविल लाईन अंतर्गत आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 20 करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से अत्याधुनिक तकनीक से सर्वसुविधायुक्त बनाये जाने वाले 112 आवासगृह का दिनाॅक 24-3-21 को  विधायक विधानसभा क्षेत्र कैंट  अशोक ईश्वरदास रोहाणी के मुख्यातिथ्य तथा पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन,  भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.) के विशिष्ठ आतिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) की गरिमामयी उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया,

20 करोड़ 32 लाख की लागत

उल्लेखनीय है की मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना (तृतीय चरण) के अंतर्गत आरक्षक/प्रधान आरक्षक के लिये 20 करोड़ 32 लाख की लागत से कुल 112 आवास गृह, बहुमंजिला (पर्किंग $ 7 फ्लोर) सिविल लाईन जबलपुर का निर्माण कार्य म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा करवाया जा रहा है।
आरक्षक आवासगृहों में एक लिविंगरूम, दो बैडरूम, किचिन, टायलेट, वाश एरिया एवं बालकनी इत्यादी का प्रावधान किया गया है। प्रत्येक आवासगृह का क्षेत्रफल 66.00 वर्गमीटर (710.40 वर्गफीट) है। बाहृय विकास कार्योें में सीमेंट कांक्रीट सड़क, प्रवेश द्वार, सम्पवेल, सीवर लाईन, एस.टी.पी., लेण्ड स्कैपिंग, पार्किंग, बाह्य जल प्रदाय, बाह्य विधुतीकरण,सी.सी.टी.व्ही कैमरा, 4 लिफ्ट, डीजल जनरेटर, फायर फायटिंग, फायर अलार्म, इत्यादि का प्रावधान है।इन आवासगृहों में नगर निगम से ट्रीटेड वाॅटर सप्लाई की व्यवस्था होगी। भवनों में अत्याधुनिक तकनीक के साथ अनुमोदित उच्च ब्रांड्स की सामाग्री लगवाते हुये उच्च स्पेसफिकन एवं गुणवत्ता से निर्माण किया जायेगा।इस सुरक्षित परिसर का निर्माण होने के पश्चात पुलिस विभाग के आरक्षक/प्रधान आरक्षक एवं अन्य कर्मचारी एक सुरक्षित एवं सर्वसुविधायुक्त कैम्पस में निवास करेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता मे और वृद्धि होगी, निर्माण कार्य के वास्तुविद देवकीर्ति राव रायपुर एवं संविदाकार मेसर्स एस.के.बी. प्रोजेक्टर (इंडिया) प्राईवेट इंडिया लिमिटेड जबलपुर है। भूमि पूजन के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण/अपराध  गोपाल प्रसाद खाण्डेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात  संजय अग्रवाल, म.प्र. पुलिस हाउसिंग बोर्ड के परियोजना यंत्री  सुधीर श्रीवास्तव,  विनोद तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती  आर.डी. भारद्वाज, रक्षित निरीक्षक  सौरव तिवारी, पुलिस हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर्स  दीपक भगोरे,  मानवेन्द्र सिंह सेगर,  आशुतोष असाटी,  पंकज वाडिया,  राजकुमार हल्दकार,  राजेश अमोदे,  एम.एल. गुजरे, एवं क्षेत्रिय गणमान्य नागरिक तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन  धीरज कुमार राज के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

शेयर करें: