बड़ी खबरमध्य प्रदेश

कांग्रेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका पुतला 

 



 

राम भक्तों को शराबी बताने वाला राक्षसी प्रवृत्ति का होगा 

जबलपुर:जबलपुर युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के पिता कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया द्वारा राम मंदिर निर्माण में चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व हिंदू परिषद एवं भाजपा के अभियान पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर युवा मोर्चा ग्रामीण के कार्यकर्ता भड़क उठे प्रदेश भर में श्री भूरिया के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके तहत युवा मोर्चा जबलपुर ग्रामीण द्वारा जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल के नेतृत्व मे गोसलपुर में कांतिलाल भूरिया के पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया,

युवा मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने कहा कि राम भक्तों को शराबी बताने वाला व्यक्ति राक्षसी प्रवृत्ति का भक्त है और यह ऊंची मानसिकता से ग्रसित हो गया है जहां आज पूरा देश श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर अभियान में अपनी हिस्सेदारी बना रहे और यहां कांग्रेस की ऊंची मानसिकता के लोग अपनी आपत्ति जनक टिप्पणी देकर हतोत्साहित कर रहे हैं प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आकाश जैन धर्मेंद्र सिंह राजपूत धीरेंद्र पाल सिंह भदोरिया अमित सिंह परिहार विपिन अग्रवाल अर्पित चौबे आकाश पटेल धीरेंद्र पटेल कृष्ण गिरी गोस्वामी मंदी बघेल छोटू ठाकुर शिवम साहू रवि नामदेव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

शेयर करें: