6 शातिर चोरों से 5 चोरियों का खुलासा,पुलिस को मिली बड़ी सफलता

जबलपुर :काफी समय से चोरी के मामलों में फरार चल रहे चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,रांझी पुलिस ने 6 शातिर चोरों को गिरफ्तार करते हुए 5 चोरियों का किया,
येआरोपी हुए गिरफ्तार ,
रांझी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चोरों में 1- राहुल पिता गंगाराम उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती रांझी,
2- आदित्य उर्फ मुण्डी पिता शंकरलाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती रांझी,
3- रितिक उर्फ किन्ना पिता सतीष कश्यप उम्र 19 वर्ष निवासी नई बस्ती रांझी,
जप्ती – नगदी 6 हजार रूपये, 1 मोबाईल, सोने की 1 चेन, 1 चांदी का सिक्का राजश्री गुटका, 12 बंडल बीड़ी, 1 बंडल, जप्त
इसी प्रकार थाना रांझी, अपराध क्रमांक 656/2020 एवं 659/2020 धारा 457,380 भाादवि में
नाम गिरफ्तार आरोपीयों में
1-मोहन चैधरी पिता सुखलाल उम्र 24 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रांझी
2-देवकुमार पिता खूबचंद चैधरी निवासी पुरानी बस्ती रांझी
3-सौरभ चैधरी पिता मनोज चैधरी निवासी पुरानी बस्ती रांझी
जप्ती – 3 मोबाईल नगदी 1740 रूपये जप्त
एसपी के आदेश पर हुई कार्यवाही ,
गौरतलब है की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों तथा क्राइम ब्रांच को आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) अगम जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक रांझी कौशल सिंह के मार्ग निर्देशन में थाना प्रभारी रांझी राजेश मालवीय के नेतृत्व में गठित टीम को 6 शातिर चोरों को पकड कर पूछताछ करते हुये चोरी गया सामान बरामद करने मे महत्वूपर्ण सफलता प्राप्त हुई है।थाना रांझी में पंजीबद्ध अपराध क्रमंाक 586/2020 एवं 640/2020 तथा 652/2020 धारा 457,380 भादवि के प्रकरण में चोरी गये सामान में से नगदी 6 हजार रूपये, 1 मोबाईल, सोने की धातु जैसी 1 चेन, 1 चांदी का सिक्का राजश्री गुटका 12 बंडल बीड़ी, 1 बंडल, तथा अपराध क्रमंाक 656/2020 एवं 659/2020 धारा 457,380 भादवि में चोरी गये सामान में से 3 मोबाईल व 1740 रूपये नगद जप्त किया गया है।
उल्लेखनीय भूमिका- ,
आरोपियों को गिरफ्तार कर मशरूका बरामद करने मे थाना प्रभारी रांझी आर.के. मालवीय, उप निरीक्षक बी.एल. धुर्वे, सउनि रामकुमार मार्केा, गनपत सिंह, प्रधान आरक्षक कैलाश मिश्रा, आरक्षक अविनाश, गजेन्द्र झारिया, रविन्द्र सोनी, प्रिंस यादव, विवेक की सराहनीय भूमिका रही।
