यादव समाज का होली मिलन कटनी में संपन्न

जबलपुर ,अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा कटनी की हंसिका सिटी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर कटनी सहित जबलपुर से भी यादव समाज के लोग कार्यक्रम में पहुँचे और सभी ने समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लिया साथ ही बाल विवाह रोकने ,दहेज प्रथा को समाज में प्रतिबंधित करने की पहल पर चर्चा हुई कार्यक्रम का आयोजन यादव समाज के जिला अध्यक्ष बद्री यादव के संयोजन में किया गया जिसमेँ पूर्व केबिनेट मंत्री अखंड प्रताप सिंह यादव ,पूर्व जनपद अध्यक्ष जबलपुर से भारत यादव ,गुलाब यादव ,विजय यादव ,राजेश यादव ,युवा यादव महासभा जिला अध्यक्ष अवधेश यादव ,राजकिशोर यादव ,भगवत यादव सरपँच ,बसंत यादव ,संतोष यादव ,मुकेश यादव ,पवन यादव सहित सैकड़ों की संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए